फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In Ballia, a son killed his mother with a shovel he also killed a neighbour woman who had come to see him

बलिया में कलयुगी बेटे ने फावड़े से की मां की हत्या : देखने गई पड़ोसी महिला को भी मौत के घाट उतारा

Sat, 23 Nov 2024 02:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2024 02:12 PM IST
सार

गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में कलयुगी बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बेटे के सिर पर खून इस कदर सवार था कि पड़ोस की महिला की भी हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में दहशत है।

विज्ञापन
In Ballia, a son killed his mother with a shovel he also killed a neighbour woman who had come to see him
हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिलकहर गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार दोपहर किसी विवाद में पुत्र ने अपनी मां पर फावड़े से हमला कर उनकी जान ले ली। किसी तरह जानकारी मिलने पर देखने पहुंची पड़ोस की महिला पर भी फावड़े से हमला कर उनकी जान ले ली।हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग निकला।सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़वार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार दोपहर माला पांडे (55) पत्नी उमेश चंद्र पांडे कु उनकी ही पुत्र प्रतीक पांडे (22) ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसी बीच किसी तरीके से मामले की जानकारी पाकर पड़ोस की महिला छाया देवी (55) पत्नी वीरेंद्र पांडे माला के घर में उसे देखने गई तो आरोपी प्रतीक ने उन पर भी फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन





दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गड़वार थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिले के आल्हा अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए थे।मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed