फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   in accident, one death

दो बाइक आमने-सामने टकराए, एक की मौत

Sun, 21 Jun 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
in accident, one death
लालगंज। बाजार में स्थित विपणन गोदाम के पास मोटरसाइकिल से बैरिया की तरफ जा रहे युवक को सड़क पर चढ़ते समय दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक लड़की सहित दो को हल्की चोटें आईं है। बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ गुड्डू 40 पुत्र विजय नारायण सिंह अपने घर से किसी काम के लिए बैरिया जा रहे थे। अभी वह विपणन गोदाम लालगंज के पास ही पहुंचे थे कि लालगंज बैरिया रोड पर बाइक सवार एक युवती व दो युवक सड़क पर चढ़ रहे थे कि एक दूसरे से टकरा गए। इसमें गुड्डू सिंह सड़क पर ही गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां गुडू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ युवती सहित दोनो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed