{"_id":"67719a661621f87f14027844","slug":"impact-of-western-disturbance-visible-strong-winds-increased-chill-and-melting-ballia-news-c-190-1-bal1002-130026-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन और गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन और गलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वर्ष 2024 के जाते-जाते ठंड ने रविवार को लोगों को एहसास करा दिया। पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में दिखने लगा है। आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। इससे दिन चढ़ने के साथ ही गलन व ठिठुरन बढ़ती चली गई। सुबह कोहरा होने से वाहन रेंगते रहे, लेकिन आठ बजते-बजते सूर्य की किरणें कोहरे का खत्म कर दिया। तेज हवाओं के कारण लोग पूरी तरह से सिकुड़े हुए दिखाई दिए। गर्म कपड़े ही पहनकर बाहर निकले।
शाम होते ही बाजार व सड़कें सुनीं होने लगी। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण लोग पूरी तरह से घर परिवार के साथ समय बीतना बेहतर समझा। बढ़ते गलन के कारण ऊनी कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। शाल, स्वेटर, जैकेट, टोपी व मफलर की सबसे अधिक डिमांड हुई। दिन चढ़ने के साथ ही हवा तेज होती गई। इसके चलते लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सार्वजनिक स्थान पर लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर करने में लगे रहे। ठंड में इजाफा होने से सबसे अधिक दिक्कत पशु पालकों को हुई। उन्हें सुरक्षित रखना पशु पालकों के लिए चुनौती बन गया है। बुजुर्ग व बच्चों को ठंड में इजाफा से सबसे अधिक दिक्कत है। रविवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति तेज होने से ठंड का अधिक एहसास हुआ। बढ़ती ठंड से किसान खुश नजर आएं। किसानों का कहना था कि इससे गेहूं की फसल अच्छी होगी। गेहूं की फसलों की प्रथम सिंचाई जारी है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. गणेश पाठक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ेगा। ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। बारिश होने की पूरी संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के वैज्ञानिक डॉ. संजीत सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। इससे गेहूं की फसलों का पैदावार ठीक होगी। मौसम पूरी तरह से फसल के अनुरूप है।
विज्ञापन
ठंड से बचने को ऐसे करें बचाव--
-ऊनी या रेशेदार सिंथेटिक रेशों से बने कपड़े पहनें। एक मोटी परत के बजाय हल्के कपड़ों की कई परतें पहनें।
- टोपी, स्कार्फ़, दस्ताने, और गर्म जूते या बूट पहन कर बाहर निकले।
-अल्कोहल रहित या कैफ़ीन रहित गर्म पेय पिएं। गर्म पेय शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करते हैं।
-ताजे फल और सब्ज़ियों से युक्त अच्छा आहार लें। डाइट में सूखे मेवे, नॉनवेज, गुड़, सूप, सोंठ, स्प्राउट्स, अदरक, लहसुन, बादाम, दूध जैसी चीज़ें शामिल करें।
-पर्याप्त नींद लें और हाईड्रेटेड रहें। नियमित व्यायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलती है।
-घर के अंदर सक्रिय रहें। इधर-उधर घूमने से आपको गर्माहट मिलेगी।

ठंड से बचने को ऐसे करें बचाव