फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal sand loaded tractor caught, seized

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर खनन अधिकारी ने पकड़ा, सीज-

Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal sand loaded tractor caught, seized
धर्मापुर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर रेलवे क्रासिंग के पास से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रविवार की शाम जिला खनन अधिकारी योगेंद्र प्रताप भदौरिया ने पकड़ा। इसके बाद खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर मालिक के विरुद्घ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बीबीपुर पखनपुरा मौजा व नसीरपुर नदी के किनारे इन दिनों अवैध बालू का खनन जोरों पर चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर खनन अधिकारी अपने दल बल के साथ बीबीपुर पहुंचे, जहां से सफेद बालू लेकर एक ट्रैक्टर कहीं जा रहा था। जिसका पीछा कर खनन अधिकारी ने चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ लिया। सूत्रों की माने तो अवैध खनन का बालू शार्टकट रास्ते से पालिगरा होते हुए ताजपुर डेहमा-दूबियामोड़ इत्यादि जगहों पर सप्लाई किया जाता। खनन अधिकारी ने पकड़े गए ट्रैक्टर को थाने लाया और सीज करवाया। खनन अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक का नाम राजेश यादव है जो चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर का निवासी है। यह कुख्यात खनन माफियाओं में से एक है। इसके पहले भी दो बार इसका ट्रैक्टर बालू ले जाते समय सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed