फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal encroachment will be removed from ITI land in ten days, notice on 18th

Ballia News: आईटीआई की जमीन से दस दिन में हटेगा अवैध कब्जा, 18 को नोटिस

Wed, 31 Jan 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment will be removed from ITI land in ten days, notice on 18th
बैरिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) इब्राहिमाबाद की सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाया जाएगा। प्रधानाचार्य संजय कुमार भारती ने अवैध कब्जा करने वाले 18 लोगों को नोटिस भेजा है। अगर 10 दिन में अवैध तरीके से किया गया कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बलपूर्वक अवैध कब्जा हटा दिया जाएगा। उसमें आने वाला खर्च इन्हीं लोगों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के नाम पर कुल 12 एकड़ सात डिसमिल जमीन दर्ज है। इसके लगभग एक तिहाई हिस्से पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। 2022 में तत्कालीन जिलाधिकारी हरि प्रताप साही ने बैरिया के उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया था कि आईटीआई की जमीन को चिह्नाकन कर उसको अवैध कब्जे से मुक्त कराएं। लेकिन अमल नहीं किया गया। हालही में सीडीओ औडस्वी राज ने राजकीय आईटीआई की निरीक्षण किया था। उनके सामने भी अवैध कब्जे का मामला सामने आया था। इसके बाद अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही में तेजी आई है। संस्थान की ओर से कामता पाल, धनजी साहनी, हरेन्द्र साहनी, सन्तोष साहनी, विजय धोबी, सुमेर धोबी, भरत यादव सहित 18 लोगों को नोटिस जारी की गई है। इसकी पैमाइश नवंबर में उपजिलाधिकारी बैरिया के आदेश पर राजस्व विभाग ने की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed