फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal e-ticket maker arrested

अवैध तरीके से ई-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार, 4

Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal e-ticket maker arrested
बलिया। वाराणसी-छपरा रेलखंड स्थित रेवती में एक दुकान पर छापेमारी कर आरपीएफ ने अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 48800 नकद तथा 6830 रुपये के 15 ई-टिकट, दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर को कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

रेवती बाजार स्थित एसबीआई के बगल में रेलवे आरक्षण केंद्र एंड पैनकार्ड सेंटर पर सीआइबी और आरपीएफ की टीम ने रविवार की शाम को रेवती पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान टीम ने रेवती थाना क्षेत्र के वशिष्ठ नगर झरटहा निवासी दिनेश कुमार शाह पुत्र भरत प्रसाद को पकड़ लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ शत्रुघ्न द्विवेदी एवं सीआईबी टीम के एसआई अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
आईआरसीटीसी की आड़ में बनाए जा रहे थे टिकट
बलिया। आरपीएफ प्रभारी के अनुसार सभी रेलवे ई-टिकट आईआरसीटीसी द्वारा जारी आईडी की आड़ में बनाए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान आईआरसीटीसी के दिल्ली एंटी फ्रॉड सेल से मेल व फोन के माध्यम से मदद ली गई। बताया जाता है कि यह धंधा जिले के कई हिस्से में चल रहा है जो आरपीएफ के रडार पर हैं। इनके द्वारा प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेलवे के तत्काल टिकट को टाइम से कुछ सेकेंड पहले ही कन्फर्म टिकट निकाल लिया जा रहा है। इस गोरखधंधे के चलते ही आम आदमी त्योहारों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed