फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ill Chandra shekhar singh Came to Ballia in 2006

UP Politics: चंद्रशेखर की आंखों से जब छलक पड़े आंसू..., साल 2006 में बीमारी की अवस्था में आए थे बलिया

Mon, 01 Apr 2024 04:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:47 PM IST
सार

UP Politics: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी शख्सियत को आज भी लोग याद करते हैं। उनका बलिया की मिट्टी से काफी लगाव था। 10 अक्टूबर 2006 की यात्रा उनकी आखिरी यात्रा भी साबित हुई थी। स्टेशन पर उन्होंने अपनों को देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
ill Chandra shekhar singh Came to Ballia in 2006
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी शख्सियत और नाम को लेकर बलियावासी आज भी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। यह लोगों का प्यार, दुलार और बलिया की मिट्टी से लगाव ही था, कि जब वह बीमारी की अवस्था में बलिया आए तो स्टेशन पर उतरते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे।

विज्ञापन


वाकया 10 अक्टूबर 2006 का है। बीमारी की अवस्था में चंद्रशेखर बलिया आए थे। यह जनपद के लिए उनकी आखिरी यात्रा भी साबित हुई थी। बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त ही वह काफी भावुक हो गए। अपनों को देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन


आंसू छलकते देख चारों तरफ सन्नाटा छा गया था। तब लोग असमंजस में पड़ गए थे कि आखिर चंद्रशेखर को हो क्या गया है? लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उनसे कुछ पूछ सकें। बाद में खुद ही उन्होंने इस मिट्टी और यहां के लोगों से अटूट लगाव को व्यक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed