{"_id":"627d4c8f8e9e3342593f6348","slug":"igrs-receives-100-complaints-every-month-ballia-news-vns653221254","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पर प्रत्येक माह आती है 100 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पर प्रत्येक माह आती है 100 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शासन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों को पुष्टाहार दिया जाता है। इसमें दलिया, चने की दाल, तेल देने का प्रावधान है। जनपद में इन दिनों लगातार लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पुष्टाहार बांटा जा रहा है लेकिन कुछ सहायता समूहों द्वारा पुष्टाहार नहीं बांटा जा रहा है। इनके विरुद्घ प्रत्येक माह करीब 100 शिकायतें आईजीआरएस पर की जाती है। इसकी जांच संबंधित सीडीपीओ द्वारा करके स्वयं सहायता समूह के संबंधित विभाग को भेज दी जाती है। जहां से उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाती है।
शासन के निर्देशानुसार, स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रत्येक माह गर्भवती, धात्री महिलाओं को एक किग्रा दलिया, एक किग्रा चना की दाल, 500 मिलीग्राम तेल वितरित किया जाता है। इसके अलावा, तीन साल के बच्चों को 500 ग्राम दलिया तथा 11 से 14 वर्ष के किशोरियों को एक किग्रा दलिया एवं एक किग्रा दाल स्वयं सहायता समूहों द्वारा वितरित किया जाता है। जनपद के कुछ स्थानों पर पुष्टाहार नहीं बांटा जा रहा है। इनके विरुद्घ शिकायतें आईजीआरएस पर प्रत्येक माह करीब 100 की संख्या में की जाती है। इसे डीपीओ कार्यालय को भेज दी जाती है। इसके बाद संबंधित सीडीपीओ द्वारा प्रकरण की जांच कर स्वयं सहायता समूह के संबंधित विभाग को भेज दी जाती है, जहां से स्वयं सहायता समूह के विरुद्घ कार्रवाई के लिए एक्शन लिया जाता है। इस बाबत डीपीओ कृष्ण मुरारी तिवारी ने बताया कि पुष्टाहार का वितरण अब स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाता है। इनके विरुद्घ अगर शिकायत मिलती है तो विभाग जांच कर उनके संबंधित विभाग को सुपुर्द कर देता है।