{"_id":"57ae10df4f1c1bb17cee46ea","slug":"ig-crime-and-criminal-ksegi-hook","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध और अपराधियों की कसेगी नकेलःआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध और अपराधियों की कसेगी नकेलःआईजी
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक को संबोधित करते आईजी एसके भगत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में गुरुवार की देरशाम आम नागरिकों के साथ आईजी वाराणसी एसके भगत ने बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने जिले में पुलिस की कमी, शिवपुर दियर नईबस्ती चट्टी पर पुलिस पिकेट, गश्त बढ़ाने, प्रत्येक थानों पर महिला कांस्टेबिल की तैनाती के साथ ही जिले में चल रहे अवैध शराब धंधे को तत्काल बंद कराने की मांग की गई, जिस पर आईजी ने सभी का एक-एक कर उत्तर दिया।
मातहतों को आम नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ अपराध और अपराधियों की नकेल कसने का निर्देश दिया। आईजी ने बताया कि उनके यहां आने का उद्देश्य त्योहार और आगामी विधानसभा चुनाव है। प्रदेश के वर्तमान डीजीपी जावीद अहमद जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे चुके हैं, इसलिए विशेष तौर पर उनकी निगाह बलिया जिले पर है।
कहा कि अगर किसी गांव में कोई बड़ा अपराधी है या अवैध शराब का बड़ा कारोबारी है। अगर आप उनका नाम लेने से डरते हैं तो बंद लिफाफे में उनका नाम व कारोबार लिखकर पुलिस अधीक्षक या थानेदार को दें। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसी प्रकार की सूचना एसएमएस से भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
एसपी को निर्देश दिया कि हरहाल में अवैध शराब का धंधा नहीं चलना चाहिये। आईजी ने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन के अंदर महिला कांस्टेबिल जिले में भेज दिए जाएंगे। वहीं बलिया और वाराणसी को अधिकाधिक संख्या में जवानों को नियुक्त करने प्रयास किया जाएगा, ताकि मानक को पूरा कर सकें। इस मौके पर एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी रामयज्ञ यादव, सीओ सिटी केसी सिंह, सदर सीओ बाबू लाल यादव, सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दूबे, सीओ सिकंदरपुर श्याम देव आदि रहे।