फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If you want to make the district top, then ready from now

Ballia News: जिले को अव्वल बनाना है तो अभी से हो जाएं तैयार

Thu, 23 Mar 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
If you want to make the district top, then ready from now
बलिया। जिले के नगर निकायों में स्वच्छता के लिए रैंकिंग के लिए एक बार फिर से सर्वे शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इस बार निकायों की रैंकिंग 9500 अंकों में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। जबकि पिछली बार 7500 में प्राप्त अंकों के आधार पर ही रैंकिंग निर्धारित हो सकी थी।
विज्ञापन

जिले के 12 नगर निकायों में दो नगर पालिका और दस नगर पंचायत है। 2022 के सर्वे में नगर पालिका ने एक लाख से दस लाख की आबादी वाले नगर निकाय में 200 रैंक हासिल की थी। वहीं स्टेट रैंकिंग में 33वां स्थान प्राप्त किया था। जबकि जोनल रैकिंग में नगर पालिका रसड़ा ने 173 के अलावा नगर पंचायत बैरिया ने 111, बांसडीह ने 136, चितबड़ा गांव 240, रेवती 32, बेल्थरारोड 90, मनियर 224, सहतवार 109 और सिंकंदरपुर ने 119वां रैक हासिल किया था।
विज्ञापन

इन आधार पर होगी रैंकिंग
- सर्विस लेवल प्रोग्रेस (एसएलपी) : इसमें नगर निकायों में स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों का आंकलन किया जाएगा।
- सर्टिफिकेशन इसमें नगर निकायों को विभिन्न
-प्रकार के सर्टिफिकेट्स को प्राप्त करने हैं। जिसमें ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त), जीएफसी (कूड़ा मुक्त शहर), सफाई मित्र जैसे प्रमाणपत्र शामिल हैं।
- फीडबैक इसके तहत स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत एजेंसी सफाई को लेकर विभिन्न माध्यमों से आम नागरिकों की प्रतिक्रिया लेगी। इसमें निकाय की कुल आबादी के तीन प्रतिशत आबादी से सफाई व्यवस्था को लेकर प्रतिक्रिया ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसे होते हैं सवाल
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर चार सवालों में क्या आप अपने शहर को पहले से ज्यादा साफ-सुधरा पाते हैं? -क्या आप डोर टू डोर कचरा प्रबंधन से संतुष्ट हैं?
- क्या आप कचरा संग्रहकर्ता को अलग कचरा देते हैं?
- क्या आप देखते हैं कि कचरे को जिम्मेदारी से प्रबंधन करने में लोगों का व्यवहार बदला है?
- क्या आप देखते हैं कि लोग अब खुले में शौच, पेशाब के प्रति अधिक संवेदनशील हैं?
- क्या आप पाते हैं कि सार्वजनिक-सामुदायिक शौचालय पहले की तुलना में अधिक सुलभ और स्वच्छ हुए हैं? - क्या आप देखते हैं कि सीवर लाइन बंद होने या सेप्टिक टैंकों से कीचड़ निकालने से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता दी जाती है?
सर्वेक्षण में आप कैसे हो सकते हैं शामिल
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर के आम नागरिक स्मार्टफोन में स्वच्छता एप पर स्वच्छ सर्वेक्षण की वेबसाइट और टीम के आने के बाद कागज पर लिखकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। नागरिकों द्वारा स्वच्छता एप या वेबसाइट पर आसान सवालों के जवाब देने होते हैं। सर्वेक्षण में उम्रवार प्रश्न पूछे जाएंगे सबसे ज्यादा भरोसा वरीय नागरिकों (60 वर्ष से ऊपर) पर किया गया है। ये 400 अंकों के लिए स्वच्छता एप पर फीडबैक देंगे। वहीं, 15 से 29 वर्ष के युवाओं से 11 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 से 59 वर्ष वालों से हर प्रकार के सवाल किए जाएंगे। इनसे मिले जवाब के आधार पर ही शहर की रैंकिंग होगी। तीन श्रेणी में चार-चार प्रश्नों का जवाब देना है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सतत स्वच्छता पर पूछे जाने वाले चार-चार सवाल 40-40 तथा जागरूकता पर आधारित चार सवाल 20-20 अंकों के होते हैं।

नगर निकायों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। निर्धारित मापदंडों के आधार पर सर्वेक्षण होगा। इस बार 9500 अंकों का टारगेट प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है।
-सत्यानंद, जिला कोआर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed