फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If you put a poster on the statues of great men, you will have to paint and paint

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पोस्टर चिपकाया तो करनी होगी रंगाई-पुताई

Fri, 15 Jan 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
If you put a poster on the statues of great men, you will have to paint and paint
शहर में कुंवर सिंह चौराहे पर लगी महाराजा कुंवर सिंह की प्रतिमा के पास सफाई करते युवा और मौके पर पह? - फोटो : BALLIA
बलिया। अब शहर में महापुरुषों को अपने प्रचार का माध्यम बनाने वालों की खैर नहीं है। अब ऐसा करने वालों से ही महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी। साथ ही जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। ये निर्णय जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार तीन संस्थाओं के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अपील पर शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र व विभिन्न महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महापुरुषों व सेनानियों की मूर्तियों के आसपास सफाई की। इसकी जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए मौके पर पहुंचे और सभी से मिलकर उन्हें धन्यवाद भी दिया। डीएम ने मूर्तियों के पास पोस्टर चिपकाने वाले समृद्धि शिक्षण संस्थान व आईएएस कोचिंग संस्थान पर 11-11 हजार तथा एक संस्था पर पांच हजार का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समाजसेवा दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की दस टीमों के अलावा एनएसएस व एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के नेतृत्व में कुंवर सिंह, टीडी कॉलेज, चित्तू पांडेय चौराहा, एससी कॉलेज व कदम चौराहा, जगन्नाथ चौधरी की प्रतिमा, नया चौक, एनसीसी तिराहा, सागरपाली में गौरी भैया की प्रतिमा की सफाई की गई। डीएम भी कुंवर सिंह व टीडी कालेज पर पहुंचे और अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रतिमाएं सम्मान की प्रतीक होती हैं। महापुरुषों व सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती हैं। इन प्रतिमाओं को गंदा करने या उनके पास पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट व शहर कोतवाल को जुर्माना व अन्य जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस संग चस्पा होगा स्वच्छता आधारित पोस्टर
बलिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार सामग्री चिपकाकर जो गंदगी करेगा, उसी से सफाई व रंगाई पुताई कराई जाएगी। जुर्माना भी लिया जाएगा। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता जागरूकाता संबंधी पोस्टर उनके ऑफिस पर चस्पा कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, ईओ दिनेश विश्वकर्मा व कोतवाल विपिन सिंह ने शुक्रवार को कार्रवाई कर इसकी शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed