फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If you are outside, then you come to the child line, requesting to save your loved ones too.

पराए तो पराए चाइल्ड लाइन में आती है अपनों से भी बचाने की गुहार

Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
If you are outside, then you come to the child line, requesting to save your loved ones too.
बलिया। जनपद में चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन (1098) पर नाबालिग बच्चों और अभिभावकों की ओर से जनवरी 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक कुल 169 शिकायतें की गई हैं। इसमें मिड-डे मील, पोषाहार, फोन पर तंग करना, आर्थिक मदद मांगने, बाल विवाह, अपहरण, बाल लेबर, शोषण आदि की शिकायतें तो रहीं ही इसके साथ ही कई बच्चों ने अपने माता-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मदद मांगी। सभी मामलों के निस्तारण के लिए चाइल्ड लाइन लगा हुआ है। कोरोना काल में बच्चों की मदद, शोषण से मुक्ति, बाल विवाह, बालश्रम को लेकर भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जनवरी 2021 में कुल 15 शिकायतें आईं। फरवरी में 12, मार्च में 22, अप्रैल में सात, मई में 25, जून में 27, जुलाई 18, अगस्त में 13, सितंबर में 17, अक्टूबर में 13 शिकायतें बच्चों या अभिभावकों की ओर से कई गई हैं। सबसे अधिक जून माह 27, मई में 25 तथा मार्च में 22 हुई हैं। सबसे कम अप्रैल माह में सात शिकायतें हुईं। कई मामलों में समझा-बुझाकर निस्तारित किया जाता है। इस वर्ष 63 स्त्री और 66 पुरुषों की ओर से शिकायत की गई है। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक यूसुफ खां ने बताया कि चाइल्ड लाइन की ओर से प्रत्येक शिकायतों पर संबंधित विभागों के मदद से गंभीरता से कार्य किया जाता है।
विज्ञापन

केस- एक
चाइल्ड लाइन से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
बलिया। 12 नवंबर 2021 को चाइल्ड लाइन की टीम ने दुष्कर्म की कोशिश के मामले में एसपी को पत्र सौंप आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई थी, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सात नवंबर 2021 को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के घर पहुंचे चाइल्ड लाइन की टीम को पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पांच युवकों ने घर में घुस कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। सिकंदरपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मुख्य आरोपी को छोड़ दिया। बालिका मानसिक व सामाजिक उत्पीड़न का शिकार हो रही है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो
बालिका को माता-पिता से मिलाया
बलिया। छह सितंबर 2021 को मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली, चाइल्ड लाइन बलिया और थाना नगरा के संयुुक्त प्रयास से विशुनपुरा गांव से एक बालिका को बरामद किया गया। चाइल्ड लाइन की ओर से काउंसलिंग करने पर बालिका ने अपना पता थाना बसंती, जिला 24 परगना पश्चिम बंगाल बताया। चाइल्ड लाइन ने बालिका की कोरोना जांच कराई। जिला कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जिला कल्याण समिति के निर्देश पर बालिका को बालिका बाल गृह निधरिया में रखा गया। पश्चिम बंगाल के थाना बसंती के थानाध्यक्ष से संपर्क कर बालिका को सुपुर्द कर उसके माता-पिता से मिलाया गया।

-----------------
भीख मांग रहे बच्चों को न दें बढ़ावा
बलिया। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक यूसुफ खां ने बताया कि इन दिनों रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन या बाजार में छोटे बच्चों द्वारा भीख मांगने की प्रवृत्ति तेजी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बालकों को कतई भीख न दें। इसके अलावा दुकानों व होटल आदि में बालश्रम कराया जा रहा है जो गैरकानूनी है। उन्होंने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed