{"_id":"60f309238ebc3e6d4044bb33","slug":"if-the-work-is-not-done-according-to-the-standard-the-work-of-the-tied-is-stopped-ballia-news-vns6009985107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुरूप काम न होने पर बंधे का कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुरूप काम न होने पर बंधे का कार्य रोका
विज्ञापन
रेवती। टीएस बंधा के डेंजर जोन पर बाढ़ विभाग की ओर से कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्य को बंधे के समीप बसे तीलापुर के ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए शनिवार की सुबह रोक दिया। टीएस बंधा को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से फरवरी से 69.300 से 69.950 किमी के बीच काम चल रहा है। लगभग 1169.18 लाख के इस कार्य में नदी के सतह तक 17 मीटर बोल्ड का स्लोप डालकर स्लोप के निचले सतह पर 9 मीटर चौड़ी बोल्डरयुक्त जाली डालकर बनाया जाना है।
तीलापुर के पूर्व प्रधान धनजी यादव, हरिशंकर सिंह, राम सिंहासन यादव, रामजी यादव, मदन सिंह, बब्लू यादव, रमाशंकर सिंह, गौरी शंकर सिंह, संजय यादव आदि ने बताया कि बंधे के बेस पर जब तक जाली में बंधे बोल्डर का आधार नहीं बनाया जाएगा, तब तक ऊपर बोल्डरों का दिया जाने वाला स्लोप नदी के बैकरोल कर रही धारा के विरुद्ध टिक नहीं पाएगा। वह फिसल कर नदी में बह जाएगा। ऊपर से बोल्डरों का स्लोप तो दिया जा रहा है, लेकिन सीसी कैमरा लगे स्थल से करीब 100 मीटर पूरब के काम में बंधा के निचले सतह पर जालियों में बंधे बोल्डरों का बेस नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में नदी के पानी के बढ़ने पर बंधा का डेंजर जोन सदैव खतरे की जद में रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मानक के मुताबिक काम नहीं होगा, हम काम रोके रखेंगे। विभाग का कोई अधिकृत अधिकारी कर्मचारी यहां नहीं रहता है। विभाग के जेई आरके राय ने बताया कि कार्य मानक के अनुरूप ही होना है। बेस पर जाली में बंधे बोल्डर देना है। अब तक यह काम मानक के अनुरूप हुआ है। यदि बेस पर जाली में बंधे बोल्डर नहीं दिए जा रहे हैं तो काम फिलहाल रोक देने का आदेश दे रहा हूं। किसी भी रूप में मानक की अनदेखी नहीं की जा सकती।