फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the demands are not met within five days, they will abstain from judicial work.

Ballia News: पांच दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत

Tue, 14 Oct 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
If the demands are not met within five days, they will abstain from judicial work.
सात सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे धरना को संबो​धित करते बार एसोसिएशन के पदा​
बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को सात सूत्री मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा तथा सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र दूबे ने भी भाग लिया। देवेंद्र मिश्र ने जिलाधिकारी को पांच दिन का समय दिया कि कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं की मांग को माना जाए अन्यथा की स्थिति में पूरे जनपद के अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं में अधिवक्ता बसंत पांडेय, अनिल पांडेय, अरविंद पांडेय, राजेंद्र वर्मा, विनोद गिरी, अनंत पांडेय, कुमार स्कंद सिंह, रविंद्र तिवारी शामिल रहे। जुलूस में लक्ष्मण वर्मा, अनिल शुक्ला, कमलाकांत सिंह, राजेश पाण्डेय, मुन्ना राय, जट्टी सिंह, अरविंद सिंह आदि ने सहभाग किया। अध्यक्षता मदन लाल वर्मा ने किया तथा संचालन महामंत्री बालेंदु ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed