फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the cases are not withdrawn, SP will fight till the end: Shankh Lal Majhi

मुकदमे वापस नहीं हुए तो आर-पार की लड़ाई लड़ेगी सपा : शंखलाल माझी

Sun, 29 Jun 2025 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
If the cases are not withdrawn, SP will fight till the end: Shankh Lal Majhi
बांसडीह। हालपुर में 23 जून को हुए हादसे में पांच वर्षीय आयुष साहनी की मौत और विरोध में जाम लगाने वाले ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सपा सक्रिय हो गई है। शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में सपा ने हालपुर में जनसभा की।
विज्ञापन




जनसभा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शंखलाल माझी ने कहा कि जिसके बेटे की मौत हो गई है, उसके न्याय मांगने पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। अगर हालपुर के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो सपा आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। सपा के प्रतिनधिमंडल ने आयुष साहनी के पिता अंजनी साहनी को ढांढस बंधाया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातकर आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। मछुआ समुदाय से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने याद दिलाया कि मछुआ समाज के अधिकारों की लड़ाई समाजवादी विचारधारा ने ही लड़ी है। फूलन देवी को जेल से निकलवाकर सांसद भी मुलायम सिंह यादव ने बनवाया था। उन्होंने कहा कि वेद व्यास जैसे विद्वान भी मछुआ समाज से थे।
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि सलेमपुर के सांसद डॉ. रमाशंकर राजभर ने कहा कि कुछ नेता आरक्षण की कोख से जन्म लेकर सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर समाज का सौदा कर अपने परिवार का भविष्य बना रहे हैं। वे ढोंगी हैं, उन्हें समाज की कोई चिंता नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनते ही हर वर्ग को 5 लाख आवास के लिए और 3,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 5 किलो राशन पर मत दौड़ो, यह तुम्हारे पैसे से खरीदा गया है, सरकार इसे अपने बाप की संपत्ति समझ रही है। सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार गरीबों को शिक्षा से दूर कर रही है और प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके जगह-जगह शराब की दुकानें खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संचालन कर रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि हालपुर, कैथौली जैसी घटनाओं में एक खास जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्रवाई हो रही है। प्रशासन का पूरा तंत्र उस प्रतिनिधि के पक्ष में काम कर रहा है। सपा पीड़ितों के साथ खड़ी है और अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो सड़क से सदन तक संघर्ष होगा। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, यशपाल सिंह, वेद प्रकाश सिंह, उमेश मिश्रा, सुशील पांडे कान्ह जी, रामा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed