फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If not , will the movement honorarium

मानदेय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

Sat, 07 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 07 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
If not , will the movement honorarium
उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा का जनपदीय सम्मेलन शनिवार को नगर स्थित टाउन हाल बापू भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा क्षेत्र लखनऊ के शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी रहे।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद चौकारी इंटर कालेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत गाया।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय पूर्व घोषणा के अनुरूप सरकार द्वारा अगले वित्तीय वर्ष 2016 में नहीं दिया गया तो पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में व्यापक शिक्षक आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस विकट परिस्थिति में सरकार के किसी भी कार्य जैसे बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
वाराणसी खंड के वरिष्ठ प्रभारी उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक
और शिक्षणेतर कर्मचारियों की स्थिति सरकार की उदासीनता के चलते काफी दयनीय होती जा रही है। इनकी स्थिति सुदृढ़ करने के लिए शिक्षक आंदोलन की तैयारी में हैं।


संगठन मंत्री छोटे लाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वित्तविहीन शिक्षकों का शिक्षण कार्य में 80 फीसदी भागीदारी होने के बावजूद उपेक्षा के शिकार हैं। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि यदि असमय रहते सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेन नहीं दिया, तो सर्व प्रथम बलिया की क्रांतिकारी धरती से करो या मरो की तर्ज पर आंदोलन चलाया जाएगा।


जिलाध्यक्ष डा. कृष्णमोहन यादव ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के लिए 1986 में वित्तविहीन व्यवस्था तब लागू की गई थी, जब राज्य सरकार ने शिक्षा के लिए संसाधनों की कमी उजागर की थी।  साथ ही समाजसेवियों से अनुरोध किया था कि राज्य सरकार के पास इतने संसाधन उपलब्ध नहीं हैं कि वह अपने संसाधनों से शिक्षा के मूल अधिकार को छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा सके।



कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में एसएन सिंह, चंद्रहास सिंह, नागेंद्र प्रसाद सिंह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला महासचिव अजय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed