फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If not receive funds in the account action

खाते में धन न भेजा तो कार्रवाई

Sun, 08 Feb 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 08 Feb 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
If not receive funds in the account action
समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बैरिया स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सुझाव जानने के बाद प्रदेश के सपा मुखिया को अवगत कराएंगे।

इस दौरान उन्होंने चेताया कि एक सप्ताह के अंदर ग्राम प्रधानों के खाते में राज्य वित्त का पैसा नहीं गया, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

नारद राय ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के समय के कुछ अधिकारी आज भी जिले में तैनात हैं। वे सपा को बदनाम करने के लिए शासन द्वारा भेजा हुआ राज्य वित्त का पैसा अब तक ग्राम प्रधानों के खाते में नहीं भेजा।
विज्ञापन


चेताया कि एक सप्ताह के अंदर ग्राम प्रधानों के खाते में राज्य वित्त का पैसा नहीं गया, तो उस अधिकारी के विरुद्ध शासन स्तर पर कार्रवाई होगी। साथ ही यह भी कहा कि थाने पर दारोगा द्वारा की जाने वाली वसूली को सपा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा की भाजपा के लोग झूठे वादे कर पेट फूला लिया अब उनकी हवा निकल रही है। प्रेक्षक एमएलसी रामसुंदर दास ने सपा की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत रही, तो 2017 के चुनाव में सपा ही फतह हासिल करेगी। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने प्रदेश सरकार के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए बैरिया में विकास की गंगा बहने की बात कही।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, मनोज सिंह, बब्लू तिवारी, प्रदीप यादव, अमरदेव यादव, विनोद सिंह, हरेराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed