फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If land is available then a statue of wrestler Mangala Rai will be installed

Ballia News: जमीन मिली तो पहलवान मंगला राय की लगेगी प्रतिमा

Tue, 10 Jun 2025 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
If land is available then a statue of wrestler Mangala Rai will be installed
बलिया। हिंद केसरी और रुस्तम-ए-हिंद जैसे खिताब अपने नाम करने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान मंगला राय की प्रतिमा के लिए जमीन खोजी जाएगी। ये बातें भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को बलिया में कहीं। वे यहां शहर से आठ किलोमीटर दूर करनई में पूर्व सांसद गौरीशंकर राय के जयंती समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले के जोगा में जन्मे पहलवान मंगला राय की प्रतिमा लगाने के लिए मैं जमीन की तलाश कर रहा हूं। गाजीपुर या बलिया कहीं भी जमीन मिलने पर हिंद केसरी रहे मंगला राय की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी, ताकि कुश्ती को अपना भविष्य बनाने वाले युवा पहलवान प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में कुश्ती का स्वर्णयुग चल रहा है। अच्छा वातावरण दिए जाने से देश के पहलवान बड़ी प्रतियोगिताओं में मेडल जीत रहे हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप निराधार निकले। कहा कि ब्रजभूषण शरण सिंह ने देश की कुश्ती को नया आयाम दिया है, जिसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं। कहा कि बलिया में साई का केंद्र है, जहां कुश्ती का एक कोच उपलब्ध है। कुश्ती को कॅरिअर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं को वहां जाना चाहिए। कहा कि बलिया में कुश्ती की बेहतरी के लिए और भी काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed