फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   I have not committed any crime

मैंने कोई अपराध नहीं किया

Mon, 02 Mar 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 02 Mar 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
I have not committed any crime
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक छितौनी स्थित बसपा कार्यालय पर सोमवार को जोनल कोआर्डिनेटर ओमकार शास्त्री की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


 इसमें बसपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा 2017 के चुनाव में अभी से कमर कसने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि जब से मैं विधायक बना, तब से मेरे विरोधी मेरे पीछे पड़े थे।

 क्योंकि मैंने विधान सभा चुनाव में विरोधियों को मात दे दी थी। मैंने कभी कोई अपराध नहीं किया है, बल्कि आजादी के बाद रसड़ा विधान सभा में सबसे बेहतर विकास किया है।
विज्ञापन


हमेशा गरीब और दलितों के सुख-दु:ख में साथ देने का कार्य किया। जनता ने निष्पक्ष होकर मेरे पक्ष में मतदान किया और विरोधियों को रास नहीं आया।

 वे मेरे विरुद्ध आयोग में शिकायत की, लेकिन रसड़ा विधान सभा की जनता फिर वही जनादेश देकर विरोधियों को मात देगी। मैंने विधायक रहते रसड़ा विधान सभा के प्रत्येक समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव में एक तरफ मेरे सारे विरोधी लड़ेंगे और दूसरी तरफ रसड़ा विधानसभा की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

मैं जब भी सामूहिक विवाह कराने के बारे में सोच रहा था, तभी मेरे विरोधी मेरे पीछे पड़कर परेशान किया करते थे। मगर नवंबर 2015 में रसड़ा विधान सभा के 251 गरीब लड़कियों के हाथ पीले  कराने का निर्णय लिया गया है। बहन मायावती का आशीर्वाद             मेरे साथ है।

  इस दौरान जोनल कोआर्डिनेटर श्री शास्त्री ने रसड़ा विधानसभा के सेक्टर और बूथवार समीक्षा करने का दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर वीरबल राम, इनल सिंह, नुरूल हसन अंसारी, महेंद्र प्रधान, नंदलाल राम, दयाशंकर विद्यार्थी, रविंद्र गुप्ता, दीपक सिंह, बबलू, रंजीत, जब्बार अंसारी, पम्मी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संतोष राम एवं संचालन अनिल राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed