फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hyderabad incident Nirbhaya grandfather says Hand over rapists to people justice will be done

बलात्कारियों को लोगों के हवाले करो, न्याय हो जाएगा: निर्भया के दादा

Mon, 02 Dec 2019 11:02 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
hyderabad incident Nirbhaya grandfather says Hand over rapists to people justice will be done
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली में सामूहिक बलात्कार और फिर निर्मम हत्या की शिकार निर्भया के दादा ने सोमवार को कहा कि इस तरह के अपराध के दोषियों को न्याय के लिए जनता को सौंप दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले हैदराबाद में काम से घर लौटने के दौरान चिकित्सक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि अगर गिरफ्तार किए गए लोगों को सड़क पर गोली मार दी जाए, तो ऐसे मामलों में कमी आएगी।
विज्ञापन


निर्भया के दादा की टिप्पणी ऐसी दिन आई है जब कुछ सांसदों ने भी ऐसी ही भावनाएं व्यक्त की हैं। राज्य सभा में समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने कहा कि बलात्कारियों को "खुलेआम मार दिया जाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 के निर्भया बलात्कार और हत्या मामले में शामिल लोगों में से एक किशोर को छोड़कर, बाकियों को मौत की सजा सुनाई गई थी लेकिन इस पर अमल होना बाकी है। 

निर्भया के दादा ने इस तरह के अपराधों के लिए बार-बार होने के लिए इसे वजह बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पोती के मामले को सात साल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक फांसी नहीं दी गई है और अभी भी जेल में हैं। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "अगर उन्हें मृत्युदंड दिया गया होता तो यह एक निवारक के रूप में काम करता और इस तरह के जघन्य अपराध को करते हुए लोगों को डर लगता।"  

उन्होंने कहा कि यदि कोई नया कानून लाया जाना चाहिए तो यह होना चाहिए कि बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किए जाने पर उसे लोगों को सौंप दिया जाए और वे न्याय करेंगे। 


उन्होंने कहा कि जिस दिन एक बलात्कारी को सड़क के चौराहे पर गोली मारी जाएगी, बलात्कार के मामले अपने आप कम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में भी बदलाव किया जाना चाहिए ताकि बलात्कार के मामले लंबे समय तक अदालत में लंबित न रह सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed