फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Humidity and discomfort persist as minimum temperature reaches 30 degrees

Ballia News: न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंचने से बनी रही उमस, बेचैनी

Sun, 01 Jun 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Humidity and discomfort persist as minimum temperature reaches 30 degrees
बलिया। मई के अंतिम दिन शनिवार को सुबह से देर रात तक उमस का असर रहा। अधिकतम पारा 39.5 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा चढ़ने से उमस बनी रही।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। शाम तीन बजे के आसपास तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन हल्की बारिश हो जाने से उमस फिर बढ़ गई। सड़क व भवनों की दीवारों से आंच निकलने लगी। जिसके कारण लोगों का पसीना नहीं सूख पा रहा है। पंखे व कूलर चलते रहने पर भी लोग पसीना-पसीना होते रहे। शहर की सड़कों पर गर्मी के तीखे तेवरों के कारण दोपहर में आवाजाही कम ही रही। सूरज ढलने के बाद लोग घरों से निकले और रोजमर्रा के कामकाज निपटाए। उमस से राहत शाम ढलने पर भी नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गर्मी के प्रकोप से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed