फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Human organs found in Kharid Diyara, police engaged in investigation

Ballia News: खरीद दियारे में मिले मानव अंग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 May 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Human organs found in Kharid Diyara, police engaged in investigation
बलिया। सिकंदपुर थाना के खरीद गांव के दियारा क्षेत्र में मानव अंग पड़े होने की सूचना पर लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर एसपी ओमवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों से बातचीत की। फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मिले हुए अंगों को सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना खरीद गांव के दियारे क्षेत्र में गाय चराने गए कुछ चरवाहों को पेड़ के नीचे मानव शरीर के हाथ व पैर पड़ा दिखा। इसकी खबर लगते ही वहां भीड़ जुट गई। किसी ने डायल 112 पर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। एसपी ओमवीर सिंह व एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, फील्ड यूनिट को बुलाया और निरीक्षण किया गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में तलाशी में लगी है कि कोई और मानव अंग तो नहीं है। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा पुलिस टीम दियार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है। आसपास के थानों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed