फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Human organ found in Kharid village SP and ASP North inspected the spot

Ballia News: खरीद गांव में मिला मानव अंग, एसपी और एएसपी उत्तरी ने मौके का किया निरीक्षण, जांच जारी

Sat, 10 May 2025 05:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 05:02 PM IST
सार

दियारा क्षेत्र में मानव अंग मिलने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। एसपी और एएसपी उत्तरी ने मौके का निरीक्षण किया और जांच जारी है।

विज्ञापन
Human organ found in Kharid village SP and ASP North inspected the spot
ओमवीर सिंह, एसपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिकंदपुर थाना के खरीद गांव के दियारा क्षेत्र में मानव अंग पड़े होने की सूचना पर लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर एसपी ओमवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों से बातचीत की। पुलिस दीयारे में क्षेत्र में अन्य अंग की तलाश में जुट गई। फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने अंग को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


सिकंदरपुर थाना खरीद गांव के दियारे क्षेत्र में गाय चराने गए कुछ चारवाहों को पेड़ के नीचे मानव शरीर के हाथ व पैर पड़ा दिखा। इसकी खबर लगते ही वहां भीड़ जुट गई। किसी ने डायल 112 को अंग मिलने की सूचना दी। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


एसपी ओमवीर सिंह व एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, फील्ड युनिट को बुलाया निरीक्षण किया गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में देख रही कि कोई और मानव अंग तो नहीं है। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा पुलिस टीम दियार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है। आसपास के थानों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed