{"_id":"6425c7364d7cabe1140d8b22","slug":"ht-line-wire-fell-eight-bighas-of-fruit-burnt-ballia-news-c-20-1-129947-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एचटी लाइन का तार गिरा, आठ बीघे फल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एचटी लाइन का तार गिरा, आठ बीघे फल जली
विज्ञापन
गड़वार। क्षेत्र के थुम्भा उत्तम गांव में बृहस्पतिवार को खेत में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने से आठ बीघा खेत में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पास स्थित जितेंद्र सिंह के लेयर फार्म को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया।
फार्म में मौजूद हजारों मुर्गियां आग से झुलस गईं। किसानों और दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान वीरबहादुर वर्मा, रामजीत सिंह, कमली, बूटन, प्रशान्त, जितेंद्र आदि किसानों की गेहूं की फसल इस अगलगी की घटना में जलकर खाक हो गई।
ग्राम प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि कई बार जर्जर तार होने की बाबत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को बताया गया, लेकिन तार दुरुस्त न होने के कारण आज किसानों पर गाज गिर गई।