फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   HT line fell on a laborer working in the field, died

खेत में काम कर रहे मजदूर के ऊपर गिरी एचटी लाइन, मौत

Sun, 03 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
HT line fell on a laborer working in the field, died
नरहीं। खेत में मजदूरी के लिए गए मजदूर के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से उसकी मौत हो गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के कोठियां सेन्दुरिया गांव निवासी रामचंद्र राजभर (50) गांव के बाहर एक किसान के खेत में मेड़ बांध रहा था। हाईटेंशन तार अचानक टूट कर रामचंद्र के ऊपर गिर गया। इसमें रामचंद्र झुलस गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही इस घटना की सूचना गांव में पहुंची ग्रामीणों जुट गए। सूचना पर पहुंची नरहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मान्ती देवी, बेटे दीपक, बेटी रिंकू का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप था कि जर्जर तारों को बदलने की शिकायत करने के बावजूद भी तारों को नहीं बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed