फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   How to operate firefighters in emergency

इमरजेंसी में अग्निशमन यंत्र चलाने के बताए तरीके

Sun, 21 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
How to operate firefighters in emergency
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर शनिवार को कलेक्ट्रेट कर्मियों को आग से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने फायर यंत्र चलाने के विभिन्न तरीकों, और चलाने से पहले किन सावधानियों को बरतना है, इसकी जानकारी दी। कर्मचारियों ने भी बड़ी रुचि लेकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। सीएफओ यादव ने कहा कि अग्निशमन यंत्र को हमेशा ठीक हालत में रखें। रिफिलिंग कराएं तो उसको एक बार अग्निशमन विभाग से जरूर चेक करा लें। पाइप एकदम साफ रहे, इसका हमेशा ख्याल रखें, क्योंकि पाइप जाम हुआ तो खोलने के बाद विस्फोट भी हो सकता है। उन्होंने यंत्र को खोलने के लेकर आग लगने की स्थिति में उसे चलाने के तौर-तरीकों की जानकारी दी। यह भी अपील किया कि आफिस से निकलते समय बिजली का हर स्विच एक बार जरूर चेक कर लें। घर में भी अनावश्यक बिजली खर्च न करें। पानी का नल भी हमेशा बन्द रखें। कहीं खुला दिखाई दे तो उसी समय निकालकर बन्द जरूर करें। विपत्ति के समय ये सब आवश्यक चीजें काम आती हैं। इस अवसर पर एओ अश्वनी तिवारी, कौशल उपाध्याय, उपेंद्र चौरसिया, सुमन्त पांडेय समेत कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed