फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Houses will be illuminated with free electricity

पीएम सूर्य घर योजना : मुफ्त की बिजली से जगमग होंगे घर

Thu, 09 May 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Houses will be illuminated with free electricity
पीएम सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त बिजली से घरों को जगमग किया जाएगा। साथ ही बिजली के बिल का भार भी कम होगा। घरों में इस योजना से सोलर पैनल लगवाने वालों को अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी नेडा और ऊर्जा निगम की तरफ से संचालित पीएम सूर्य घर योजना से घरों में सोलर पैनल स्थापित कराए जाएंगे। जिसके लिए जिले में 20 हजार घरों में सोलर पैनल स्थापित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। घरों में स्थापित होने वाले सोलर पैनल से उपभोक्ता सौर ऊर्जा का उत्पादन कर सकेंगे और अतिरिक्त ऊर्जा ग्रिड को आपूर्ति कर आय बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना में मिले लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 187 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें 87 लोगों का आवेदन स्वीकृत किया गया है। इसके लिए डाकघरों या फिर जनसेवा केंद्रों से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाए जाने की सुविधा
विभाग की माने तो पीएम सूर्य घर योजना में उपभोक्ताओं के घरों पर लगे विद्युत कनेक्शन के बराबर ही सोलर पैनल स्थापित किया जाएगा। जिसमें एक से दस किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवा सकेंगे। एक और दो किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 70 फीसदी अनुदान का लाभ मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed