फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   horrific road accident ballia two dies and five injured including newborn baby after safari collided with truck due to Driver nap

हादसाः बलिया में ट्रक से टकराई सफारी, दो की मौत, नवजात समेत 5 की हालत गंभीर, अस्पताल से घर लौट रहा था परिवार

Sat, 24 Jul 2021 06:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jul 2021 06:57 PM IST
सार

बलिया जिले की कामपुर गांव निवासी महिला को प्रसव के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें बच्ची हुई थी। प्रसव के बाद शुक्रवार को परिजन नवजात के साथ सफारी कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में सफारी चालक को झपकी आ गई और वाहन खड़े ट्रक से जा भिड़ा।

विज्ञापन
horrific road accident ballia two dies and five injured including newborn baby after safari collided with truck due to Driver nap
सफारी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के एक अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात को घर लेकर जा रहे परिजनों का वाहन बलिया के पियरिया गांव में खड़े ट्रक से जा भिड़ा। इस दर्जनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं नवजात समेत पांच लोग गंभीर रूप से गायल हो गए। सभी घायलों के इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। इधर, घटना स्थल का मंजर देख प्रत्यदर्शियों की रूह कांप उठी।

विज्ञापन


फेफना थाना क्षेत्र के कामपुर निवासी अर्चना पत्नी शशिकांत को प्रसव के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें बच्ची हुई थी। प्रसव के बाद शुक्रवार को परिजन नवजात के साथ सफारी कार से घर लौट रहे थे। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे इन लोगों की सफारी जैसे ही पियारिया के पास पहुंची कि चालक को झपकी आ गई। इसके बाद सफारी खड़े ट्रक से जा भिड़ी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि सफारी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसे देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। सफारी सवार नवजात समेत सभी सात लोग घायल हो गए। सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर नवजात की दादी सविता देवी और डब्बू उर्फ सौरभ गौतम पुत्र राजेश निवासी भदेसरा मऊ को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मयंक पांडेय पुत्र चंद्रभूषण पांडेय निवासी भीटी मऊ, अर्चना पत्नी शशिकांत, शशिकांत पुत्र रामदास, दुर्गेश राय पुत्र सुमित राय निवासी भीटी और नवजात को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। एसओ सजय त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed