फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Horrible accident in Ballia mother and son dead by hit Pickup people caught the driver

बलिया में भीषण हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने ली मां और बेटे की जान, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा; मचा कोहराम

Sat, 27 Jul 2024 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 09:36 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में हुए दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर भीमपुरा थाना की पुलिस भी पहुंच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज रफ्तार पिकअप मां-बेटे को रौंदने के बाद गुमटी में जा घुसी। वहीं, चालक ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Horrible accident in Ballia mother and son dead by hit Pickup people caught the driver
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के मधुबन मार्ग पर अखोप चट्टी स्थित मंदिर के पास शनिवार की शाम तेज गति के अनियंत्रित पिकअप एक बाइक को टक्कर मारने के बाद दुकान से टकरा गई। बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के नरपतपुर निवासी अमरजीत चौहान (51) अपनी माता दुलारी देवी (70) को बाइक पर पीछे बैठा कर बेल्थरारोड की ओर आ रहा था। अखोप चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के पास बेल्थरारोड की ओर से तेज गति से जा रही पिकअप से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


पिकअप के टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी दुलारी कई फिट ऊपर उछलकर सड़क के किनारे जमीन पर गिर पड़ी। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इस दौरान अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदते हुए एक गुमटी से टकरा गई। इससे बाइक सवार अमरजीत ने मौके पर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में लेने के साथ ही पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मां- बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed