{"_id":"66a51aecb8aa52e57b052e72","slug":"horrible-accident-in-ballia-mother-and-son-dead-by-hit-pickup-people-caught-the-driver-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में भीषण हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने ली मां और बेटे की जान, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में भीषण हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने ली मां और बेटे की जान, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा; मचा कोहराम
Sat, 27 Jul 2024 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:36 PM IST
सार
Ballia News: बलिया में हुए दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर भीमपुरा थाना की पुलिस भी पहुंच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज रफ्तार पिकअप मां-बेटे को रौंदने के बाद गुमटी में जा घुसी। वहीं, चालक ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के मधुबन मार्ग पर अखोप चट्टी स्थित मंदिर के पास शनिवार की शाम तेज गति के अनियंत्रित पिकअप एक बाइक को टक्कर मारने के बाद दुकान से टकरा गई। बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के नरपतपुर निवासी अमरजीत चौहान (51) अपनी माता दुलारी देवी (70) को बाइक पर पीछे बैठा कर बेल्थरारोड की ओर आ रहा था। अखोप चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के पास बेल्थरारोड की ओर से तेज गति से जा रही पिकअप से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
पिकअप के टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी दुलारी कई फिट ऊपर उछलकर सड़क के किनारे जमीन पर गिर पड़ी। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इस दौरान अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदते हुए एक गुमटी से टकरा गई। इससे बाइक सवार अमरजीत ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में लेने के साथ ही पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मां- बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।