Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Homes swallowed by the Saryu; memories of generations wiped away.

Ballia News: सरयू की गोद में समाए आशियाने, उजड़ गईं पीढ़ियों की यादें

Thu, 12 Nov 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Homes swallowed by the Saryu; memories of generations wiped away.
बांसडीह क्षेत्र के महराजपुर में कटान से बचाव के लिए जेसीबी से तोड़ा जा रहा मकान। जागरुक पाठक
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के महाराजपुर-नाहर छपरा गांव में इस बार दिवाली खुशियों की रोशनी नहीं, बल्कि आंसुओं और बेबसी के बीच बीती। जिन घरों में कभी दीप जलते थे और बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां अब उजड़े आशियानों का मलबा और खामोशी पसरी है। सरयू नदी की विकराल धारा ने महज पांच दिनों में करीब 30 परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। किसी का घर नदी में समा गया तो किसी को अपना आशियाना बचाने की आखिरी कोशिश में खुद ही दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे उखाड़ने पड़े। करीब 60 फीसदी लोगों ने अपने घर खुद तोड़ दिए। वहीं घरों के अवशेष नदी में समा गए।
विज्ञापन


जिन घरों में पीढ़ियों की यादें बसी थीं, उन्हें अपनी आंखों के सामने उजड़ते देखना ग्रामीणों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं रहा। रमेश यादव ने नम आंखों से अपना दर्द बयां करते हुए कहा, जिस छत के नीचे हमने पीढ़ियां गुजारीं, आज उसे अपने ही हाथों से तोड़ना पड़ा। यह कैसी दिवाली है, जब घर में दीया जलाना तो दूर, चूल्हे तक बुझ गए हैं।
विज्ञापन


सुधीर यादव, शंभू यादव ने बताया दिवाली के दिन भी इन परिवारों के सामने त्योहार मनाने के बजाय अपना बचा-खुचा सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की चिंता थी। गांव की गलियों में जहां बच्चों की किलकारियां और पटाखों की आवाज गूंजनी चाहिए थी, वहां लोग अपने उजड़े आशियानों से सामान समेटने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र यादव और दिनेश ने नम आंखों से कहा कि एक ओर पूरा देश रोशनी के पर्व का जश्न मना रहा था, वहीं नाहर छपरा के परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन और घरों को सरयू की धारा में विलीन होते देखने को मजबूर थे। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन जिन परिवारों ने अपना घर और जीवनभर की जमा-पूंजी खो दी, उनके लिए राहत की राह अभी लंबी है। इस बार नाहर छपरा में दिवाली के दीप तो नहीं जले, लेकिन उजड़े घरों के बीच अपनों को बचाने और नए आशियाने की उम्मीद जरूर बाकी है।

शासन-प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए पोर्टल पर विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। -डॉ. पुष्कर मिश्रा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed