{"_id":"577fdf9a4f1c1b93477fb92a","slug":"homeguards-ka-dharna-jari","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड्स का धरना आठवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड्स का धरना आठवें दिन भी जारी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने मे हुंकार भरते होमगार्ड के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के होमगार्ड और अवैतनिक अधिकारियों का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान होमगार्ड्स ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर होमगार्ड छोटू यादव ने कहा कि गत दिनों एडीएम और जिला कमांडेंट के आश्वासन दिया था लेकिन आजतक ड्यूटी में बढ़ोतरी नहीं की गई।
ऐसे में क्षुब्ध होकर हम जवानों ने निर्णय लिया है कि जब तक जनपद में 60 फीसदी ड्यूटी की मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना सभा में निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई सोमवार को होमगार्ड्स कार्यालय से 10 बजे रैली निकाली जाएगी। रैली नगर का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच सभा में तब्दील हो जाएगी।
धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी महासंघ के बलवंत सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यदेव राम, सिंचाई महासंघ के अध्यक्ष रमाशंकर यादव, लाल बिहारी वर्मा, मुन्ना यादव, अजय कुमार चौबे, सुरेंद्र सिंह, छोटू यादव, लाल बिहारी वर्मा, मुन्ना यादव आदि रहे। अध्यक्षता हर्षनारायण ठाकुर एवं संचालन राकेश मिश्र ने किया।