फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   home Minister Amit Shah will visit Sitabdiara ballia on Lok Nayak Jai prakash jayanti 2022

Ballia: लोकनायक जेपी की जयंती पर सिताबदियारा आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, BJP नेता बोले- ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

Fri, 07 Oct 2022 05:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 05:56 PM IST
सार

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्तूबर को बलिया के सिताबदियारा में मनाई जाएगी। इस दौरान लोकनायक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

विज्ञापन
home Minister Amit Shah will visit Sitabdiara ballia on Lok Nayak Jai prakash jayanti 2022
गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पहले बलिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गृहमंत्री अमित शाह 11 अक्तूबर को बलिया के सिताबदियारा आएंगे। इस दौरान लोक नायक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई अन्य केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियों में ताकत झोंक दी है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को बलिया के सिताबदियारा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। गृहमंत्री के आगमन से बलिया जनपद के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन


जेपी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से विचार विमर्श किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने कहा लोकनायक के सपनों का देश बनेगा। इसमें जातिवाद व भ्रष्टाचार का कहीं नामोनिशान नहीं होगा। उन्होंने ट्रैफिक, मंच, सुरक्षा, पेयजल और उपस्थित होने वाले लोगों के भोजन आदि के संबंध में कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम यूपी और बिहार का नहीं, पूरे देश का है

home Minister Amit Shah will visit Sitabdiara ballia on Lok Nayak Jai prakash jayanti 2022
लोकनायक जेपी की जयंती पर कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 अक्तूबर को केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की उस प्रतिमा का भी अवलोकन किया गया जिसका अनावरण गृहमंत्री को करना है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यह कार्यक्रम यूपी और बिहार का नहीं है बल्कि पूरे देश का है। कार्यक्रम के बाद देश में विशेषकर बिहार में एक नए राजनीतिक वातावरण का सृजन होगा। 

कांग्रेस को पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए भारत जोड़ो यात्रा

home Minister Amit Shah will visit Sitabdiara ballia on Lok Nayak Jai prakash jayanti 2022
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न कार्यक्रमों में भाग के लिए बलिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान के पेशावर, कराची या इस्लामाबाद से शुरू करनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस की सरकार में ही ये हिस्सा देश से विभाजित हुआ था। उसके बाद से तो कोई विभाजन नहीं हुआ है।

उन्होंने राजस्थान और अन्य राज्यों में सियासी हलचल का हवाला देते हुए तंज कसा और कहा कि कांग्रेस को परिवार जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए। उन्हें अपने परिवार को जोड़ने के लिए काम करना चाहिए। भूपेंद्र चौधरी ने ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर कहा कि न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए।

सिताबदियारा कार्यक्रम से बौखलाई नीतीश सरकार

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि सिताबदियारा में कार्यक्रम से बिहार की नीतीश सरकार बौखला गई है। आनन-फानन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को यहां कई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसमें एक रास्ता उच्चीकृत, स्वास्थ्य केंद्र तथा नवनिर्मित सड़क, पुस्तकालय का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। उन्हें पता है कि इस कार्यक्रम के बाद उनके बिहार से विदाई का समय करीब हो जाएगा।
पढ़ें: भदोही अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा: अब तक नौ लोगों ने तोड़ा दम, एक ही परिवार में चौथी मौत से कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed