फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holika was burnt with faith at 1627 places

Ballia News: आस्था के साथ 1627 स्थानों पर जलाई गई होलिका

Thu, 13 Mar 2025 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Holika was burnt with faith at 1627 places
बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में 1627 स्थानों पर आस्था और विश्वास के साथ होलिका दहन हुआ। इनमें 130 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की खास नजर रही। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई। रसड़ा थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 150 स्थानों पर होलिकाएं जलाई गईं। सुरक्षा को लेकर जिले को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जगह पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 10.37 बजे के बाद लोगों ने पूजन कर परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया। इस दौरान गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इसके पश्चात झाल मंजिरा संग फाग गाया। हर घर में त्योहार पर गुझियां, नमकीन, मलपुवा सहित अन्य पकवान बनाने की तैयारी रही। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर ने बताया कि होलिका दहन पर जिले में पुलिस मुस्तैद रही। इसके अलावा होली पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। सभी थानों में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांति तरीके से मनाने की अपील की गई है। हल्का बीट, चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे। थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी गश्त करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed