फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holika Dahan held 1627 locations in Ballia 130 locations sensitive two locations particularly difficult

Holika Dahan: बलिया में 1627 जगहों पर होगा होलिका दहन, 130 स्थान संवेदनशील; दो जगहों पर ज्यादा दिक्कत

Sun, 01 Mar 2026 06:02 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 01 Mar 2026 06:02 AM IST
सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में 1627 स्थानों पर होलिका दहन होगी। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था व्यापक कर दी गई है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की टुकड़ियां तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
Holika Dahan held 1627 locations in Ballia 130 locations sensitive two locations particularly difficult
चौराहा के पास लगाई गई होलिका। - फोटो : संवाद

विस्तार

Holika Dahan: जनपद में चार मार्च को होली मनाई जाएगी। उसके पहले जिले में 1627 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें 130 स्थान संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस की खास नजर रहेगी। सिंकदरपुर और रतसर में अल्पसंख्यकों की आबादी ज्यादा होने से पुलिस सतर्क रहती है।

विज्ञापन


शहर व उसके आसपास 67 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके अलावा रसड़ा में सबसे अधिक 170 स्थानों पर होलिकाएं जलेंगी। होलिका दहन के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की टोली तैयारी में जुट गई है। वहीं त्योहार में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर सभी जगह पुलिस के जवान तैनात रहेगे। अगलगी व अन्य किसी भी अप्रिय घटना रोकने के लिए अग्नि सचेतकों भी मुस्तैद रहेगे। लोगों को संकरी गलियों, सड़कों व बिजली के तारों के नीचे, पेट्रोल पंप, पौधे के पास होलिका दहन या अन्य ज्वलनशील समान होने पर दूसरी जगह खुले स्थान पर होलिका दहन के लिए जागरूक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने स्थानों पर जलेंगी होलिका
जनपद के सरकारी आकड़ें में 1627 स्थानों पर होलिका दहन होता है। समय के साथ कुछ स्थान बढ़े हैं। रसड़ा कोतवाली में 170, गड़वार 125, बैरिया 142, भीमपुरा 130, सिकंदरपुर 98, उभांव 97, बांसडीहरोड 91, फेफना 70, पकड़ी 70, बांसडीह 68, सुखपुरा 66, हल्दी 66, दोकटी 59, नरहीं 58, नगर 67, खेजुरी 56, रेवती 62, खेजुरी 56, मनियर 42, सहतवार 41, दुबहड़ 35 व चितबड़ागांव में 32 स्थानों पर होलिका दहन होगा।

जिले के संवेदनशील स्थान नरही थाना क्षेत्र में भरौली, सुरापाली, पलियाखास, सोहांव, अमांव, पिपराकला व सलेमपुर। गड़वार का सरया, कुरेजी, रतसड़, धनौतीधुरा व अरईपुर। फेफना में सागरपाली, मिड्ढा, आमडारी, धम्मनपुरा, औंदी, डमरी, पांडेयपुर, कपूरी नारायनपुर, फेफना व पिपरिया। खेजुरी में मासूमपुर व नगरा में खरूआंव व ढेकवारी। सिकंदरपुर में मलेजी, कस्बा, डूहाबिहरा, पंदह, बसरिकापुर, काजीपुर, खरीद, सिवानकला, मिश्रवलिया, बघुड़ी, कठौरा, गोसाईपुर, हरनाटार, लौहर, खटंगा, हुसैनपुर, माल्दह, रूद्रवार, ठोकोढ़ा, कोथ व सिसोटार। बैरिया में हेमंतपुर, रानीगंज, बैरिया, दयाछपरा, करमानपुर, सुरेमनपुर तथा बांसडी अंतर्गत खरौनी, मैरीटार, राजपुर, जानकीछपरा, हुसैनाबाद, कस्बा बांसडीह व सुल्तानपुर संवेदनशील स्थान हैं।

होलिका दहन व होली पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने की तैयारी चल रही है। थानों में बैठक कर त्योहार मनाने के लिए का निर्देश दिया जा चुका है। हल्का बीट, चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे। थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी चक्रमण करते रहेंगे। पीआरवी के वाहन भी चक्रमण करते रहेंगे। - कृपाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed