फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hoist the tricolor at your homes till 15 August

Ballia News: 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर फहराएं तिरंगा

Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hoist the tricolor at your homes till 15 August
बलिया। ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा न सिर्फ एक अभियान है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टाॅल का भी अवलोकन किया। कुंवर इंटर काॅलेज द्वारा नाटक का आयोजन हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नाटक एवं संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को ''हर घर तिरंगा'' की शपथ दिलाई। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र रोहित कुमार पटेल को प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की छात्रा आस्था गुप्ता को द्वितीय स्थान, मनीषा गोंड तृतीय स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के अनमोल को चतुर्थ स्थान एवं चंदन कुमार यादव को पांचवां स्थान पाने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ओजस्वी राज, एसपी ओमवीर सिंह, जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीएम स्टाॅल से संपूर्ण स्वच्छता का संदेश

बलिया। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत गंगा बहु उद्देशीय सभागार के परिसर में लगी प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के स्टाॅल से संपूर्ण स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्टाॅल का जायजा आम लोगों के साथ साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी लिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज समेत अन्य अधिकारियों ने भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने थीम को अच्छा बताया , इसे और बेहतर करन के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ओर से प्रदर्शनी में लगाए गए स्टाॅल में दो गड्ढों वाले शौचालय का मॉडल प्रदर्शित किया गया।


विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सिकंदरपुर। गांधी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहा, जलपा मंदिर मार्ग होते हुए विद्यालय परिसर आकर संपन्न हुई। एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। आकाश तिवारी, प्रधानाचार्य संजय राय शामिल हुए। कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब, एनसीसी एवं रोवर्स रेंजर्स की ओर से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर कुंवर सिंह चौराहा, कलेक्ट्रेट परिसर, टीडी कॉलेज चौराहा, विकास भवन से होते हुए महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान प्रो. सत्यप्रकाश सिंह, प्रो फूलबदन सिंह, प्रो संजय सिंह, प्रो सच्चिदानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed