{"_id":"5e4431f08ebc3ee5ed1e90f0","slug":"hog-deported-from-company-garden-on-hag-day-ballia-news-vns5103772175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हग डे पर कंपनी बाग से शोहदों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हग डे पर कंपनी बाग से शोहदों को खदेड़ा
विज्ञापन
बलिया। वेलेंटाइन वीक में प्रतिदिन प्रेमी जोड़े पार्कों और पिकनिट स्पाट पर जुट रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। बुधवार को पुलिस ने कंपनी बाग पहुंच कर वहां मौजूद शोहदों को खदेड़ा। पिछले दिनों कंपनी बाग का गेट नहीं खोलने पर कुछ युवकों ने चपरासी की पिटाई की थी।
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित कंपनी बाग में वेलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़े पहुंच रहे हैं। इसके चलते शोहदे भी पार्कों और पिकनिट स्पाट पर पहुंच कर छेड़छाड़ कर रहे हैं। ऐसे शोहदों की करतूत से लोग आजिज आ चुके हैं। तीन दिन पहले कुछ युवकों ने कंपनी बाग का गेट नहीं खोलने पर बाग के चपरासी की पिटाई की थी। बुधवार को कंपनी बाग में बड़ी तादात में प्रेमी युगल एकत्रित हुए थे। शोहदे भी छेड़छाड़ कर रहे थे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शोहदों को खदेड़ा। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जिले में एंटी रोमियो टीम सक्रिय है, जो कालेज, कोचिंग सेंटर व पार्क आदि स्थानों पर चक्रमण करती रहती है। शोहदों से शक्ति से निबटा जाएगा।
दो युवक, एक युवती को पकड़ा, अभिभावकों को बुलाकर छोड़ा
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती जनेश्वर मिश्र पार्क के समीप दो युवक को एक युवती से छेड़छाड़ करते देख किसी ने हनुमानगंज चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती और दोनों युवकों को पकड़ चौकी पर ले गई। वहां तीनों के अभिभावकों को बुलाकर पूछताछ की और चेतावनी देकर दोनों युवकों और युवती को छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से वन विहार मार्ग पर पुलिस तैनात करने की मांग की।