फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Historical Mahaviri flag procession with Jayghosh

ुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच महावीरी झंडा जुलूस संपन्न

Fri, 16 Aug 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Historical Mahaviri flag procession with Jayghosh
महावीरी झंडा जुलूस में करतब दिखाते युवक - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जयघोष के साथ निकला। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। देर रात ढाई बजे झंडा जुलूस संपन्न हुआ। इस दौरान देशप्रेम का जज्बा भी नजर आया और लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने करतब दिखाए।
विज्ञापन

सावन की पूर्णिमा पर गुरुवार को नगर के विभिन्न अखाड़ों से परंपरागत तरीके से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। इस दौरान सबसे पहले मिड्ढी कमेटी वाले विशुनीपुर चौराहे पर करीब 5.50 जब पहुुंचे और अपना झंडा लेकर निकलेे। इसके बाद नगर कमेटी अखाड़ा, जगदीशपुर, टाउन हाल कमेटी, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, बालेश्वर घाट, विजय सिनेमा रोड, गुदरी बाजार अखाड़े का जुलूस विभिन्न झांकियों के साथ स्टेशन मालगोदाम होते हुए रेलवे स्टेशन, ओक्डेनगंज चौराहा, शहीद चौक, लोहापट्टी, चमनसिंह बाग रोड़, बड़ी मस्जिद, पशु अस्पताल रोड, कासिमबाजार रोड, विष्णु धर्मशाला रोड होते हुए विशुनीपुर चौराहा पहुंचा।
विज्ञापन

जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने नगर के विभिन्न चौराहों पर तलवारबाजी, बनैठी, भाला, फरसा, आग जैसे खतरनाक खेलों का घंटों प्रदर्शन कर दर्शकों से वाहवाही लूटी। इस दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीत व जय श्रीराम के जयघोष की धुन पर युवा जमकर थिरके। इसके साथ ही हाथी, घोड़ा, ऊंट और गाजेबाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियों ने जुलूस की शोभा बढ़ाई। महावीरी झंडा जुलूस को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। विभिन्न मार्गो पर सामाजिक संगठनों की ओर से शर्बत, प्रसाद, पेयजल का स्टाल लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगंज : युवा बाल क्लब हनुमानगंज की ओर से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में घोड़े, हाथी के साथ ही देवता और राक्षसों की झांकियां सजाई गई थीं। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमीर चंद गुप्ता, सूरज चौहान, राजेंद्र, रमेश समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चितबड़ागांव: नगर में महावीरी झंडा जुलूस दोपहर एक बजे महावीर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ महावीरी झंडा समिति अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व धूमधाम से निकाला गया। इसमें विभिन्न तरह की झांकियां, हाथी- घोड़े ऊंट इत्यादि सम्मिलित थे। जुलूस पीसीओ तिराहा होते हुए भारतीय स्टेट बैंक, गुदरी बाजार, रेलवे स्टेशन होता हुआ पूरा नगर भ्रमण करके महावीर मंदिर पर आकर शाम 6:30 बजे समाप्त हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। दूसरी तरफ फिरोजपुर अखाड़े का महावीरी झंडा जुलुस श्री महावीरी झंडा जुलूस समिति अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सूजायत महावीर मंदिर से शाम चार बजे आरंभ होकर महावीर मंदिर पर आकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें झांकियां सजाई गई थीं। युवाओं ने करतब दिखाए। चीट महावीरी झंडा समिति अध्यक्ष सुमन सिंह के साथ मुख्य रूप से भाजपा नेता समाजसेवी अमरजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन ब्रिज कुमार सिंह, धीरेंद्र नाथ तिवारी, ओम प्रकाश वर्मा, मोती चंद्र गुप्ता, कमलेश सिंह, सरोज सिंह, श्री नारायण मिश्र, शिबू सिंह, आनंद सिंह एवं फिरोजपुर अखाड़े के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के साथ पूर्व चेयरमैन आदित्य नारायण कांकन, अभिराम सिंह दारा, ललन वर्मा, राजेंद्र मिश्र, दीपू गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सम्मिलित रहे।
नगर के ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व कोतवाल विपिन सिंह, फेफना एसएचओ शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में कई सीओ तथा कई थानों के थानाध्यक्षों, पुलिस तथा पीएसी के जवान के साथ यातायात पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। महावीरी झंडा जुलूस को देखने के लिए युवाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाएं व बच्चें नगर के विभिन्न मार्गों पर शाम से ही डटी रही। आलम यह था कि जुलूस निकलने वाले मार्गों पर तिल पर जगह तक नहीं बची थी। इस दौरान महिलाओं व बच्चों ने झांकी व जुलूस के साथ ही चाट, छोला, पकौड़े, गोलगप्पा आदि का जमकर लुत्फ उठाया।
महावीरी झंडा जुलूस में कोई दिक्कत ना हो। इसके लिए यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षके निर्देश पर रूट डायवर्जन किया गया था। इस दौरान चार पहिया वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया गया था। वहीं दो पहिया वाहनों को भी चित्तू पांडेय चौराहा, कदम चौराहा, तहसील स्कूल रोड आदि पर बैरिकेटिंग कर रोक दिया गया था।

सहतवार: रक्षाबंधन पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत में महावीरी झण्डा जुलूस बृहस्पतिवार को पुलिस की देखरेख में निकाला गया। सुरक्षा के मद्देनजर सहतवार पुलिस चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed