फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hindu vs Muslim in Ballia anand swaroop warned Abu Azmi on statement on Aurangzeb

UP: जहर न उगले अबू आजमी, चंद्रशेखर..., इस संत ने दी चेतावनी; बोले- भारत से औरंगजेब का नामोनिशान मिटने वाला है

Thu, 06 Mar 2025 05:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

शांभवी पीठ शंकरपुर कसेसर के पीठाधीश्वर ने सपा विधायक सहित सांसद चंद्रशेखर रावण के खिलाफ भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि ऐसे लोगों को राजनीति में जगह ही नहीं देनी चाहिए।

विज्ञापन
Hindu vs Muslim in Ballia anand swaroop warned Abu Azmi on statement on Aurangzeb
काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद स्वरूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शांभवी पीठ शंकरपुर कसेसर के पीठाधीश्वर व काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद स्वरूप ने महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी पर तीखा हमला बोला है। पीठासीन ने वीडियो जारी कर कहा कि हिंदुओं के खिलाफ अबू आजमी जहर उगलना बंद करें।

विज्ञापन




कहा कि अबू आजमी आए दिन शिवाजी व शंभाजी की धरती से हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलता रहता है। एक बार फिर उन्होंने कहा कि औरंगजेब ऐसा शासक था कि उसका नाम पवित्र भारत भूमि पर लेना ही अपराध है।
विज्ञापन


आजमी को पता होना चाहिए कि औरंगजेब के कारण ही शिवाजी व शंभाजी का प्राणांत हुआ था। सिख समाज के गुरु की हत्या भी उसने ही की थी। पीठाधीश्वर ने कहा कि आज-कल जितने भी मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधि व विधायक हैं, सभी लोग अबू आजमी के समर्थन में बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में इस भारत भूमि से औरंगजेब का नामोनिशान मिट जाएगा। आने वाले 2035 से पहले ही भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। भारत की जनता बाबर, औरंगजेब जैसे क्रूर शासक से लड़कर ही हिंदू बनी है। उन्होंने मुस्लिम समाज का आह्वान किया कि वे शिवाजी की सेना में शामिल होकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed