{"_id":"5f0817702dbcee5b121ab9d9","slug":"hindu-mahasabha-expanded-the-organization-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू महासभा ने बलिया में संगठन का किया विस्तार, नया जिलाध्यक्ष नियुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू महासभा ने बलिया में संगठन का किया विस्तार, नया जिलाध्यक्ष नियुक्त
Fri, 10 Jul 2020 12:53 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
संगठन का नियुक्ति पत्र
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश ने अपनी शाखाओं को बढ़ाते हुए बलिया में संगठन का किया विस्तार किया है। हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पियूषकांत वर्मा के निर्देश को पूरा करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव अनुपम मिश्रा जी ने आनंद कुमार सिंह को बलिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन
अब से आनंद कुमार सिंह बलिया में संगठन का कार्यभार संभालेंगे और साथ ही और आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। अनुपम मिश्रा ने बताया कि हिन्दू महासभा प्रदेशभर में युवाओं को जोड़ रही है। जिससे हिन्दू महासभा का विस्तार हो। पहले से जुड़े लोग नए आए साथियों को मार्गदर्शित करें।
विज्ञापन