फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   High-tension wire falls on road in Haldi, school-going children have a narrow escape

Ballia News: हल्दी में रास्ते पर गिरा हाईटेंशन तार, स्कूल जा रहे बच्चे बाल-बाल बचे

Thu, 30 Jul 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
High-tension wire falls on road in Haldi, school-going children have a narrow escape
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के हल्दी गांव के पश्चिम टोला में बुधवार की सुबह हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर रास्ते पर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय वहां से गुजर रहे स्कूल के बच्चे और अन्य राहगीर समय रहते रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद क्षेत्रीय युवा नेता एवं अधिवक्ता आजाद भोला पाण्डेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिए। वह ग्रामीणों के साथ सोनवानी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और वहां से अवर अभियंता (जेई) प्रद्युम्न यादव को घटनास्थल पर लेकर आए।
विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1973 में लगाए गए बिजली के तार आज तक नहीं बदले गए हैं। जर्जर हो चुकी लाइन के तार आए दिन टूटकर गिर रहे हैं, जिससे गांव में हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने पुरानी लाइन हटाकर नई एबी केबिल अथवा नई विद्युत लाइन लगाने की मांग की। अवर अभियंता प्रद्युम्न यादव ने बताया कि नई एबी केबिल लगाने के लिए अभी विभाग से स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। स्वीकृति मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाइनमैन द्वारा टूटे हुए तार को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जर्जर तारों को जल्द नहीं बदला गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से स्थायी समाधान की मांग करते हुए जल्द नई लाइन बिछाने की अपील की। इस दौरान रामदेव ओझा, मोटक सिंह, विनोद, तारकेश्वर गुप्ता, वीरेंद्र यादव, सोनू कुमार, अमरजीत सिंह, अजीत कुमार, ददन सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed