{"_id":"695eb69592392d3c0608a54d","slug":"high-speed-bike-collides-with-culvert-young-man-dies-ballia-news-c-190-1-bal1001-155369-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की गई जान
विज्ञापन
पंदह। पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतसड़–खेजुरी मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार शुभम खरवार (23) की मौत हो गई।
पकड़ी थाने के एसओ लालमणी सरोज ने बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र के हाथौज गांव निवासी रामनिवास खरवार मंगलवार को अपने दोस्त पंकज यादव निवासी बबरापुर के साथ किसी कार्य से रतसड़ गया था। देर रात 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। डीएस आईटीआई स्कूल के आगे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराई। शुभम बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पंकज यादव ने किसी तरह संभलकर परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि शुभम दो भाइयों में छोटा था। जो नरहेजी महाविद्यालय (नगरा) का बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घर में मातम पसरा हुआ है और पिता, मां अंजू देवी, बड़ी बहन और बड़े भाई विशाल का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।