फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   High-ranking purses full of jewels and cash

उच्चकों ने गहनों और नगदी से भरा पर्स उड़ाया

Thu, 28 Oct 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
High-ranking purses full of jewels and cash
बाजार के दुर्गा मंदिर के समीप सिकंदरपुर रोड पर बृहस्पतिवार की शाम महिला से उच्चकों ने नगदी और गहने लगभग एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।गड़वार थाना क्षेत्र के विसुनपुरा (चोगड़ा) निवासी शीला देवी सिकंदरपुर रोड पर अपने भाई की दुकान के उद्घाटन में जा रही थी। दुर्गा मंदिर के समीप अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे पति व बच्चे पर संकट है। बच्चा बचेगा नहीं। तुम अपना आभूषण उतार कर पर्स में रख लो। उनके कहने पर महिला गहने उतार कर पर्स में रख लिए। इसके बाद उच्चकों ने कहा कि दूसरी दिशा में घूम जाओ और पीछे मुड़कर मत देखना। महिला जब मुड़ी तो उच्चके महिला का पर्स लेकर चंपत हो गए। पर्स में कान का आर्यन, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र, दो अंगूठी सोलह सौ रुपए नगद के अलावा एटीएम कार्ड व अन्य कागजात मौजूद थे। महिला ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है। पुलिस उच्चकों को ढूढने के बजाय महिला को ही काफी देर तक उलझाए रखी। समाचार भेजे जाने तक पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed