फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   High officials including DM shed the part of tea spur to save dam in Saryu stream

सरयू की धारा में बांध बचाने को बने टी स्पर का हिस्सा बहा, डीएम समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे

Sun, 02 Aug 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
High officials including DM shed the part of tea spur to save dam in Saryu stream
बकुल्हा संसार टोला में बनाए गए टी स्पर को काटती सरयू नदी की लहरे। - फोटो : BALLIA
जयप्रकाशनगर। सरयू की लहरों ने कटान शुरू हो गई है। जलस्तर बढ़ने से बकुल्हा संसार टोला में बांध बचाने के लिए 2017 में बना टी स्पर का रविवार की भोर में 25 मीटर तक हिस्सा और एक एकड़ खेती योग्य भूमि सरयू में समा गई। सूचना पर जिलाधिकारी और बाढ़ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंची और ईंट के टुकड़ों और बालू से भरी बौरियां डलवाने का काम शुरू हुआ। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अगर बांध क्षतिग्रस्त हुआ तो 100 से अधिक गांवों में तबाही मच सकती है।
विज्ञापन

रविवार की भोर में सरयू की लहरों से कटान शुरू हो गया। आवाज सुन लोग नदी किनारे गए तो सरयू का रौद्र रूप देखकर डर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रधान ने अधिकारियों को सूचना दी। कटान से टी स्पर का 25 तक का हिस्सा और एक एकड़ भूमि नदी में समाहित हो गई। जानकारी होने पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और बाढ़ विभाग के अभियंता पहुंचे। कटान रोकने के लिए बोरी में बालू भरवा कर नदी में डलवाने का कार्य शुरू कराया। जिलाधिकारी बाढ़ विभाग के अधिकारियों को कटान रोकने के लिए फौरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्थिति यह है कि कटान से बकुल्हा संसार टोला बांध की दूूरी महज 15 से 20 मीटर रह गई है। अगर बीएसटी बांध टूटा तो 100 से अधिक गांवों के लोग प्रभावित होंगे। बाढ़ विभाग के एक्सईएन भानु प्रताप सिंह से जिलाधिकारी ने बात की। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में बंधे को बचाने के लिए दिन रात एक कर काम कराएं। कटान स्थल के निरीक्षण के दौरान बाढ़ विभाग के अवर अभियंता आरडी यादव, एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी, चौकी प्रभारी चांद दियर सूरज सिंह, ग्राम प्रधान बच्चा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed