फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hi-tech nursery will be established in JNCU

Ballia News: जेएनसीयू में होगी हाईटेक नर्सरी की स्थापना

Thu, 17 Aug 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech nursery will be established in JNCU
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सब्जियों के संकर पौधों के स्वस्थ एवं उन्नत किस्मों की नर्सरी किसानों को उपलब्ध कराने के लिए हाईटेक नर्सरी की स्थापना होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बैरिया आगमन में बलिया जनपद को सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में एक हब के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इस निर्देश के क्रम में कमिश्नर द्वारा पहल की गई थी। जेएनसीयू को इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करते हुए एक हाईटेक नर्सरी शासन से स्वीकृत हुई थी।
विज्ञापन


इस नर्सरी की स्थापना के लिए जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने जेएनसीयू के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के साथ बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्थलीय पर्यवेक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही एक प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। टमाटर, बैगन, फूलगोभी, बंदगोभी, मिर्च आदि मौसमी सब्जियों की खेती के लिए किसानों को उन्नत एवं स्वस्थ किस्म के पौधों को उपलब्ध कराना इस नर्सरी का उद्देश्य होगा।
विज्ञापन

इंडो-इजरायल समझौते के अंतर्गत उद्यान विभाग के द्वारा सब्जियों की खेती बिना भूमि के उपयोग के एक कृत्रिम वातावरण (पॉली हाउस) में करने के लिए एक परियोजना पायलट मोड में कृषि विवि, सरकारी कृषि फार्मों एवं उन विवि में जहां कृषि की पढ़ाई होती है चलाई जा रही है। सब्जियों के उत्पादन में सबसे महत्वपूर्ण योगदान बीज और पौधों का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी का पौधा स्वस्थ न हो तो उत्पादन एवं गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इस हाईटेक नर्सरी की स्थापना से बलिया जनपद के किसानों को बहुत लाभ प्राप्त होगा। जेएनसीयू के उद्यान विभाग के प्राध्यापकों डाॅ. अमित सिंह व डाॅ. लालविजय सिंह की देख-रेख में उद्यान विभाग के विद्यार्थी यहां प्रयोग व अनुसंधान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed