Ballia News: त्योहार के लिए शहर में भारी वाहनों पर 20 अक्तूबर की रात 12 बजे तक रोक, पढ़ें- पूरी जानकारी
Ballia News: बाजार में खरीदारों की भीड़ के कासिमबाजार, ओक्डेनगंज, आर्य समाज रोड, मालगोदाम, हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहा, गुदरी बाजार, चमनसिंह बाग रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई है।
विस्तार
चौक की तरफ जाने वाले सभी मार्गां पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वे चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक रहे हैं। फेफना से गड़वार-सुखपुरा होकर गंतव्य को जाएंगे।
बाजार में खरीदारों की भीड़ के मद्देनजर एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर कासिमबाजार, ओक्डेनगंज, आर्य समाज रोड, मालगोदाम, हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहा, गुदरी बाजार, चमनसिंह बाग रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई। चौक में चार पहिया व ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
शुक्रवार को सुबह से बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। लोगों ने रात तक खरीदारी की। शनिवार से भीड़ बढ़ने पर बाइकों का प्रवेश भी बाजार में रोका जाएगा। व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस के 25 कर्मी, पीआरडी व होमगार्ड के 80 कर्मी प्रमुख चौराहों व भीड़ वाले पॉइंट पर मुस्तैद किए गए हैं।
ट्रैफिक प्रभारी समद खां ने बताया कि त्योहार को देखते हुए तीन व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बहुत जरूरी हो तो रेलवे स्टेशन या अन्य पार्किंग में वाहन खड़ा कर बाजार में खरीदारी करने के लिए जाएं।
एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। जाम लगने पर समस्या दूर की जा रही है। कहीं पर जाम लगा तो तुरंत कार्रवाई होगी। सुरक्षा को लेकर बाजार में भीड़ के बीच सादे वेश में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी भ्रमण कर रहे हैं।