फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Heavy rain brought relief from the heat

झमाझम बारिश नेे गर्मी से दिलाई राहत

Thu, 23 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought relief from the heat
बारिश के दौरान एचएच-31 पर बारिश में भींगते हुए अपने गंतव्य को जाते युवक। - फोटो : BALLIA
उमस भरी गर्मी व गर्म हवाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में बादल छाने के साथ ही कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। नगर के कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति हो गई।
विज्ञापन

गर्मी इस बार लोगों को खूब बेहाल कर रही है। आलम यह है कि सुबह होने के बाद सूरज के निकलते ही उमसभरी गर्मी का एहसास होने लगता है। जैसे जैसे दिन चढ़ता है तैसे-तैसे गर्मी भी अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है। बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुक आसमान बादल छाते रहे और शाम होते ही अचानक मौसम ने करवट ली कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते कई मार्गों पर जलभराव भी हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही बारिश बंद हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे किसानों की बांछे खिल गईं। किसानों का मानना है कि इससे खरीफ की खेती आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed