{"_id":"5ded2fa08ebc3e1c147dcbae","slug":"heard-problems-verified-the-plans-ballia-news-vns4987291142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने योजनाओं की धरातल पर स्थिति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने योजनाओं की धरातल पर स्थिति जांची
विज्ञापन
फेफना विस के कोट अंजोरपुर में जनचौपाल में लोगों से सीधा संवाद करते मंत्री उपेंद्र तिवारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार को हनुमानगंज ब्लॉक के केसरुआ, वैना और कोट अजोरपुर, मझरिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया।
उन्होंने गांव में सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और योजनाओं का सत्यापन किया। लाभार्थियों से भी बातचीत की। शौचालय और आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि कोई कार्य अधूरा भी है तो उसे तत्काल पूर्ण कराया जाए। अधिकारियों को भी चेतावनी देकर अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने महंगी व खर्चीली शादियों से बचने की सलाह दी। कहा, सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराकर सरकारी योजना का लाभ लें। वर्तमान परिदृश्य में सभी को महंगी व खर्चीली शादियों से बचना चाहिए तथा सामूहिक विवाह योजना में सम्मिलित होना चाहिए। एक गरीब परिवार के लिए यह योजना वरदान है। अब किसी गरीब पर बेटी बोझ नहीं बनेगी। उसकी शिक्षा से लेकर शादी तक का जिम्मा सरकार उठा रही है।
अक्षम लोगों का कराएंगे इलाज : जन चौपाल में खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर कोई गरीब बीमारी का इलाज कराने में सक्षम नहीं है तो वे उसका इलाज कराएंगे। ऐसे लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्हें विधायक निधि व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता प्रदान की जाएगी। जनचौपाल में ब्लॉक प्रमुख हनुमानगंज संजय तिवारी, डीडीओ शशिमौली मिश्र, उप कृषि निदेशक इंद्राज, डीपीआरओ एसके पांडेय , तहसीलदार शिवसागर दूबे, डीएसओ केजी पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, बीडीओ हनुमानगंज राजेश यादव, नायब तहसीलदार अजय सिंह के अलावा, नंदलाल सिंह, टुनटुन उपाध्याय, मनोज सिंह, शैलेन्द्र दुबे, शम्भू राजभर, अंजनी सिंह, दाऊ सिंह, भोला ओझा, अजय सिंह, बड़े पांडेय, मुन्ना राय, मुन्ना बहादुर सिंह, देवेंद्र गिरि, धनजी पांडेय, बीरबल मिश्र आदि रहे।