फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health team samples 20 people, thermal screening of 60

स्वास्थ्य टीम ने 20 लोगों का लिया सैम्पल, 60 का किया थर्मल स्क्रीनिंग

Sat, 16 May 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Health team samples 20 people, thermal screening of 60
जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए परिजनों सहित अन्य लोगों का सैंपल शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया। इसके साथ ही मौके पर संबंधित परिजनों को होम क्वारंटीन रहने का सुझाव दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी मुरली छपरा डा. देवनीति सिंह के नेतृत्व में आई स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए लोगों सहित कुल 20 लोगों की सैम्पलिंग की। वहीं, दूसरी टीम ने क्षेत्र के करीब चार गांवों के 60 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। बताया कि पीएचसी पर जांच कराने आए कुल 913 लोगों को होम क्वारंटीन के लिए सलाह दी गई। सैम्पलिंग करने वाली टीम में डॉ सुमन कुमार मिश्रा, लक्ष्मण भारती, सुदर्शन प्रसाद यादव, रामसूरत यादव, सुशील सिंह, एसएन सिंह व एसआई रविन्द्र नाथ राय, ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed