फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health of four women deteriorated, one died

Ballia News: चार महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

Wed, 29 May 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Health of four women deteriorated, one died
बलिया। गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा खत्म होने के बाद तेज धूप व उमस भरी गर्मी के कारण चार-पांच महिलाओं को तबीयत खराब हो गई। दुबहर गांव निवासी उर्मिला देवी (40 वर्ष) पत्नी राजेश की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य महिलाओं को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। महिलाओं की तबीयत खराब होने की खबर पर गृहमंत्री करीब 20 मिनट रुके रहे। हालत सुधार होने पर अगली सभा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

माल्देपुर मोड़ के हैबतपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में आयोजित सभा में तेज धूप व भीषण गर्मी होने के बावजूद भारी भीड़ आई थी। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। सभा खत्म होने के बाद कई महिलाएं बेहोश हो गईं। गृहमंत्री उसी दौरान मंच से उतर कर हेलीपैड की तरफ जा रहे थे। महिलाओं की तबीयत खराब होने की बात सुनकर करीब 20 मिनट तक रुके रहे। महिलाओं की हालत में सुधार होने की खबर पर अगली सभा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सभा में मौजूद मेडिकल टीम के चिकित्सक डाॅ. मनोज कुमार व डाॅ. उज्ज्वल प्रकाश ने महिलाओं का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दुबहर निवासी उर्मिला देवी की मौत हो गई। आइस पैकेट से सभी महिलाओं की सिकाई करने के बाद राहत मिली। सीएमएस डाॅ. सुजीत कुमार ने बताया की कुछ महिलाएं सिर में दर्द की शिकायत पर भर्ती हुई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद हालत ठीक है। एक महिला सांस फूलने की समस्या से भर्ती थी, इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed